विक्षिप्त की मौत

Updated at : 15 Dec 2015 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
विक्षिप्त की मौत

मनिका : प्रखंड मुख्यालय में पिछले कई माह से रह रहे अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध की मौत शनिवार कि रात ठंड लगने से हो गयी. वह मनिका बाजार के समीप एक खेत में रात को सोता था. मवेशी बांधने गये ग्रामीणों ने रविवार की संध्या में उसके शव को देख कर आसपास के लोगों को इसकी […]

विज्ञापन

मनिका : प्रखंड मुख्यालय में पिछले कई माह से रह रहे अज्ञात विक्षिप्त वृद्ध की मौत शनिवार कि रात ठंड लगने से हो गयी. वह मनिका बाजार के समीप एक खेत में रात को सोता था. मवेशी बांधने गये ग्रामीणों ने रविवार की संध्या में उसके शव को देख कर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मनिका थाना व अंचल पदाधिकारी को भी इसकी सूचना दि गयी.

सोमवार को सुबह विधायक हरिकृष्ण सिंह कि सहायता से वाहन उपलब्ध कराया गया. वहीं मनिका थाना पुलिस व अन्य ग्रामीणों कि मदद से शव को दुमुहान नदी ले जाकर दफना दिया गया. ठंड के कारण उसका शरीर भी अकड़ गया था. मौके पर एसआइ सुभाष कुमार, संदीप राम, रमेंश पासवान, विनेश कुमार, अरुण विश्वकर्मा, रीगा देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola