डोर स्टेप डिलिवरी व्यवस्था बहाल करें

लातेहार. वरीय अधिकारी अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने महुआडांड़ व गारू प्रखंडों में डोर स्टेप डिलिवरी सिस्टम के तहत टेंडर कराने का सख्त आदेश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बी खाखा को दिया है. श्री कुमार ने कहा कि इन प्रखंडों में टेंडर में शून्य उपस्थिति होना गंभीर बात है. उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में […]
लातेहार. वरीय अधिकारी अपर समाहर्ता अनिल कुमार ने महुआडांड़ व गारू प्रखंडों में डोर स्टेप डिलिवरी सिस्टम के तहत टेंडर कराने का सख्त आदेश प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बी खाखा को दिया है. श्री कुमार ने कहा कि इन प्रखंडों में टेंडर में शून्य उपस्थिति होना गंभीर बात है. उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में वहां टेंडर नहीं हुआ, तो आपूर्ति पदाधिकारियों के खिलाफ सरकार को प्रतिवेदित किया जायेगा. श्री कुमार ने महुआडांड़ व गारू के लोगों को इसमें रुचि लेने की अपील की है. श्री कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों के इस कार्य में आने से रोजगार का एक नया अवसर हाथ लगेगा व सरकारी आदेश का अनुपालन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




