नेतरहाट में बीएसएनएल की सेवाएं आंशिक बहाल

Published at :27 Aug 2013 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
नेतरहाट में बीएसएनएल की सेवाएं आंशिक बहाल

लातेहार : नेतरहाट में महीनों से बीएसएनएल की लैंड लाइन सेवा बाधित रहने के बाद मोबाइल सेवा भी पिछले एक पखवारे से ठप है. हालांकि शनिवार में इसमें आंशिक सुधार आया. मोबाइल सेवा बहाल हुई, पर सोमवार सुबह से फिर खराब हो गयी. ब्रॉड बैंड सेवा काम कर रही है. नेतरहाट आवासीय विद्यालय में लिपिक […]

विज्ञापन

लातेहार : नेतरहाट में महीनों से बीएसएनएल की लैंड लाइन सेवा बाधित रहने के बाद मोबाइल सेवा भी पिछले एक पखवारे से ठप है. हालांकि शनिवार में इसमें आंशिक सुधार आया. मोबाइल सेवा बहाल हुई, पर सोमवार सुबह से फिर खराब हो गयी. ब्रॉड बैंड सेवा काम कर रही है.

नेतरहाट आवासीय विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत राजेश रमण ने बताया कि लैंड लाइन सेवा अनियमित होने से विद्यालय का कार्य बाधित हो रहा है. बीएसएनएल को छोड़ कर दूसरी किसी कंपनी का नेटवर्क नेतरहाट में काम नहीं करता है.

इससे स्कूल और सरकारी कार्यालयों के अलावा पर्यटकों उनके परिजनों को भी परेशानी होती है. राजेश रमण विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं, 23 अगस्त को भूलवश उनका पद नाम कंप्यूटर सेक्शन प्रभारी छप गया था. वह बीएसएल कंज्यूमर फोरम के संयुक्त सचिव भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola