टेट पास पारा शिक्षकों की हो सीधी बहाली

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
टेट पास पारा शिक्षकों की हो सीधी बहाली

लातेहार : जिला पारा शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष अतुल कुमार की अध्यक्षता में संयोजक प्रमोद पांडेय के आवास पर हुई. बैठक में टेट परीक्षा पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति करने की मांग राज्य सरकार से की गयी. जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक बहाली में राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों का विरोध […]

विज्ञापन

लातेहार : जिला पारा शिक्षक संघ की बैठक अध्यक्ष अतुल कुमार की अध्यक्षता में संयोजक प्रमोद पांडेय के आवास पर हुई. बैठक में टेट परीक्षा पास पारा शिक्षकों की सीधी नियुक्ति करने की मांग राज्य सरकार से की गयी. जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक बहाली में राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों का विरोध किया जायेगा.

जिला संयोजक श्री पांडेय ने कहा कि हक व अधिकार के लिए पारा शिक्षकों को आगे आना होगा. लोकसभा एवं विधानसभा में पारा शिक्षकों की आवाज बुलंद करने के लिए पारा शिक्षकों को चुनाव मैदान में उतरना होगा. अगर जरूरत पड़ी, तो वे इस्तीफा देकर चुनाव लड़ेंगे व पारा शिक्षकों को हक एवं न्याय दिलवायेंगे.

मौके पर संघ के सभी प्रखंड अध्यक्षों ने श्री पांडेय को उम्मीदवार घोषित करने का स्वागत किया. उन्हें चुनाव में विजयी बनाने का संकल्प लिया. बैठक में पारा शिक्षकों को ट्रेंड शिक्षकों का मानदेय देने व लंबित मानदेय भुगतान की मांग की गयी. मंच संचालन जगतमणि वैद्य ने किया.

मौके पर अरविंद कुमार, हीरा यादव, अनूप कुमार, उमेश साहू, रामानंद प्रसाद, गजेंद्र गिरि, अभिनय मिश्र, समोधी यादव, रसीद अंसारी, दिलीप प्रसाद व निर्मल उरांव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola