चंदवा : दुर्घटनाग्रस्त हाइवा में चालक का जला शव मिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मृतक की पहचान बालूमाथ प्रखंड का सीरम गांव निवासी जोगेंद्र उरांव के रूप में हुई चंदवा : महुआमिलान-चकला पथ स्थित अंबाटांड़ गांव अंतर्गत कनौदा पुल के समीप शनिवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हाइवा में चालक का जला शव मिला. मृतक की पहचान बालूमाथ के सीरम गांव के वाडीडेरा टोला निवासी जोगेंद्र उरांव (पिता-बालेश्वर उरांव) के रूप में […]

विज्ञापन

मृतक की पहचान बालूमाथ प्रखंड का सीरम गांव निवासी जोगेंद्र उरांव के रूप में हुई

विज्ञापन

चंदवा : महुआमिलान-चकला पथ स्थित अंबाटांड़ गांव अंतर्गत कनौदा पुल के समीप शनिवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हाइवा में चालक का जला शव मिला. मृतक की पहचान बालूमाथ के सीरम गांव के वाडीडेरा टोला निवासी जोगेंद्र उरांव (पिता-बालेश्वर उरांव) के रूप में की गयी है. दुर्घटनाग्रस्त हाइवा की बैटरी भी गायब मिली और उसका नंबर प्लेट भी खुरचा हुआ था. इससे वाहन चोरी के दौरान हत्या की आंशका भी जतायी जा रही है.

एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की. ग्रामीणों ने बताया कि चालक द्वारा बचाओ-बचाओ की आवाज उन्होंने सुनी थी. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकाला गया, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेजा गया.

दूसरी ओर, मृतक के भाई सुलेंद्र उरांव ने बताया कि गांव के ही एक चालक ने उसके दोस्त को फोन कर शुक्रवार रात करीब दो बजे घटना की जानकारी दी. उक्त वाहन हेसालोंग निवासी ईंट भट्ठा मालिक अभिषेक कुमार का है. जोगेंद्र पूर्व में कुंडी से चलने वाले एक अन्य हाइवा में हेल्पर का काम करता था. 20 दिन पूर्व ही वह इस हाइवा पर काम करने आया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola