शराबबंदी लेकर नौ को आजसू का हल्ला बोल

Updated at : 08 Nov 2017 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
शराबबंदी लेकर नौ को आजसू का हल्ला बोल

लातेहार. आजसू पार्टी, लातेहार की एक बैठक जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार जिले के हर प्रखंड में शराबबंदी के लिए अखिल झारखंड महिला सभा द्वारा एक दिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम […]

विज्ञापन

लातेहार. आजसू पार्टी, लातेहार की एक बैठक जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो के निर्देशानुसार जिले के हर प्रखंड में शराबबंदी के लिए अखिल झारखंड महिला सभा द्वारा एक दिवसीय हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया गया.

इस कार्यक्रम की प्रखंडवार तिथि एवं प्रखंड प्रभारियों का मनोनयन किया गया. नौ सितंबर को लातेहार में हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. जिसके लिए प्रभारी श्रवण पासवान को बनाया गया है.

जबकि 10 नवंबर को गारू में व प्रभारी विनय चंदेल, 11 नवंबर को चंदवा में व प्रभारी वीरेंद्र ठाकुर, 13 नवंबर को मनिका में व प्रभारी बसंत यादव, 14 नवंबर को महुआडांड़ में व प्रभारी राज भूषण गिरी, 15 नवंबर को बरवाडीह में एवं प्रभारी मुरली प्रसाद को बनाया गया है. दूसरे चरण का कार्यक्रम 16 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जायेगा. इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष बसंत यादव, जिला सचिव वीरेंद्र ठाकुर, श्रवण पासवान, मंसूर आलम, इमरोज अंसारी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola