सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन घायल

Updated at : 10 Oct 2017 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसों में महिला की मौत, तीन घायल

महुआडांड़: नेतरहाट थाना क्षेत्र के पसेरीपाठ की निवासी राजो देवी (40) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह अपने घर से एक ट्रैक्टर में सवार हो कर नेतरहाट खरीदारी के लिए जा रही थी. रास्ते में उक्त ट्रैक्टर नेतरहाट मोड़ पर एक पेड़ से जा टकराया, जिसमें राजो देवी की घटना स्थल पर ही […]

विज्ञापन

महुआडांड़: नेतरहाट थाना क्षेत्र के पसेरीपाठ की निवासी राजो देवी (40) की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. वह अपने घर से एक ट्रैक्टर में सवार हो कर नेतरहाट खरीदारी के लिए जा रही थी.

रास्ते में उक्त ट्रैक्टर नेतरहाट मोड़ पर एक पेड़ से जा टकराया, जिसमें राजो देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद नेतरहाट थाना प्रभारी आलोक दुबे दलबल घटना स्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले कर अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेजा. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola