अधिवक्ता की पत्नी को मिला 4.80 लाख का चेक

Updated at : 24 Mar 2017 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता की पत्नी को मिला 4.80 लाख का चेक

कोडरमा बाजार. अधिवक्ता संघ परिसर में गुरुवार को अधिवक्ता स्व राजेंद्र चौधरी की पत्नी माया देवी को चार लाख, 80 हजार रुपये का चेक सौंपा गया. विदित रहे कि कुछ माह पूर्व राजेंद्र चौधरी का निधन हो गया था. झारखंड बार काउंसिल रांची की वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के द्वारा उक्त अधिवक्ता की पत्नी को […]

विज्ञापन
कोडरमा बाजार. अधिवक्ता संघ परिसर में गुरुवार को अधिवक्ता स्व राजेंद्र चौधरी की पत्नी माया देवी को चार लाख, 80 हजार रुपये का चेक सौंपा गया. विदित रहे कि कुछ माह पूर्व राजेंद्र चौधरी का निधन हो गया था. झारखंड बार काउंसिल रांची की वेलफेयर फंड ट्रस्टी कमेटी के द्वारा उक्त अधिवक्ता की पत्नी को चार लाख, 80 हजार की राशि कंपनसेशन के रूप में स्वीकृत की गयी थी.
उक्त राशि का चेक संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने स्व अधिवक्ता राजेंद्र की पत्नी व उनके पुत्र निशिकांत चौधरी को दिया. इस अवसर पर संघ के सचिव मोहन प्रसाद अंबष्ठ, संतोष सिंह, मनीष सिंह, आत्मानंद पांडे, शिव नंदन शर्मा मौजूद थे. इस दौरान सलूजा ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष राजीव रंजन, उपाध्यक्ष राजीव कुमार शुक्ला, सचिव राजेश पांडे व बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य निलेश कुमार को
बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola