नोटबंदी से गरीब जनता काफी परेशान: महादेव

Updated at : 18 Nov 2016 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी से गरीब जनता काफी परेशान: महादेव

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय नौजवान संघ कोडरमा जिला इकाई की बैठक राणीसती धर्मशाला में अर्जुन यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री यादव ने कहा कि एनआरएचएम में आउटसोर्सिंग से बहाली कर जिला प्रशासन नौजवानों के साथ भेदभाव कर रहा है. एक साल के अनुबंध पर नौजवानों से काम लिया जा रहा है, जबकि […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : अखिल भारतीय नौजवान संघ कोडरमा जिला इकाई की बैठक राणीसती धर्मशाला में अर्जुन यादव की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री यादव ने कहा कि एनआरएचएम में आउटसोर्सिंग से बहाली कर जिला प्रशासन नौजवानों के साथ भेदभाव कर रहा है. एक साल के अनुबंध पर नौजवानों से काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें स्थायी नौकरी देने की जरूरत है. जिप सदस्य सह भाकपा जिला मंत्री महादेव राम ने नोटबंदी कार्यक्रम से पेट्रोल पंपों की चांदी हो गयी है. 500 से नीचे का पेट्रोल मिलता ही नहीं है, नोटबंदी से गरीब जनता की परेशानी भी बढ़ गयी है. वहीं पूरे देश का व्यवसाय ठप हो गया है.

उन्होंने कहा कि दो हजार के नोट से कालाधन और बढ़ेगा. पीएम ने पूरे देश को एटीएम व बैंक के सामने खड़ा कर दिया है. जयनगर उप प्रमुख बीरेंद्र यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है, केंद्र व राज्य सरकार इस मामले में उदासीन है. कोडरमा अंचल सचिव प्रकाश रजक ने कहा कि पारा सिस्टम से नौजवानों का दमन किया जा रहा है. उन्हें पूर्ण नौकरी नहीं देकर आधी नौकरी दी जाती है. चंदवारा अंचल सचिव रमेश यादव ने कहा कि झारखंड से हजारों नौजवान नौकरी की तलाश में पलायन कर रहे है. जबकि झारखंड खनिज संपदा का प्रदेश है. सहायक जिला मंत्री पुरुषोतम यादव ने कहा कि देश के नौजवानों को गोलबंद कर बेरोजगारी के खिलाफ संघर्ष और तेज करने की जरूरत है.

बैठक को महेश सिंह, शमीम खान, प्रदीप यादव, सकिंद्र कुमार, राजेश कुमार सिंह, किशोर चौधरी आदि ने संबोधित किया. बैठक में 22 नवंबर को दिल्ली में आहूत नौजवान संघ के संसद मार्च में भाग लेने का निर्णय लिया गया. मौके पर मनोज रविदास, कैलाश राम, उदय भारती, सरयू दास, विजय मोदी, विक्रम यादव, कामेश्वर पंडित, राजकुमार यादव, विश्वनाथ दास, सुभाष रजक, इंद्रदेव पंडित, मनोज राम, कैलाश पासवान, नागेश्वर दास मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola