पदभार के बाद भी डीएस ने नहीं लिया वित्तीय प्रभार
Updated at : 21 Feb 2016 12:19 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल के डीएस डॉ आरएल रजक डीएस का पदभार तो पूर्व में ही ले चुके हैं पर वित्तीय कार्य उनके द्वारा नहीं किया जा रहा है. इसके कारण अस्पताल को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों को भी आये दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मामले […]
विज्ञापन
कोडरमा बाजार : सदर अस्पताल के डीएस डॉ आरएल रजक डीएस का पदभार तो पूर्व में ही ले चुके हैं पर वित्तीय कार्य उनके द्वारा नहीं किया जा रहा है. इसके कारण अस्पताल को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. मरीजों को भी आये दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएस डॉ मधुबाला राणा ने डीएस को पत्र प्रेषित कर अविलंब वित्तीय कार्य करने का निर्देश दिया है.
डीएस को भेजे पत्र में सीएस ने कहा है कि आपके द्वारा वित्तीय कार्य नहीं करने के कारण विगत कई माह से अस्पताल में भरती मरीजों को नियमित भोजन देने में दिक्कत हो रही है. सीएस ने अविलंब वित्तीय कार्य करने का निर्देश डीएस को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




