पुराने सिपाही को हटाने की सिफारिश होगी : एसपी
Updated at : 18 Mar 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन

कोडरमा : मंडल कारा कोडरमा में बीते सोमवार को कैदी के लिए मोबाइल ले जाने के मुद्दे पर सिपाही व पूर्व सैनिक के बीच हुए विवाद पर पुलिस की भी नजर है. एसपी वाई एस रमेश ने मंगलवार को कहा कि जेल की सुरक्षा में तैनात पुराने सिपाहियों खास कर निलंबित किये गये सिपाही शिवजी […]
विज्ञापन
कोडरमा : मंडल कारा कोडरमा में बीते सोमवार को कैदी के लिए मोबाइल ले जाने के मुद्दे पर सिपाही व पूर्व सैनिक के बीच हुए विवाद पर पुलिस की भी नजर है. एसपी वाई एस रमेश ने मंगलवार को कहा कि जेल की सुरक्षा में तैनात पुराने सिपाहियों खास कर निलंबित किये गये सिपाही शिवजी प्रसाद सिंह को अन्यत्र तबादला करने की सिफारिश जेल आइजी से की जायेगी.
उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जेल प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरा की ओर से रिकॉर्डिग का स्टोरेज नहीं होने की जानकारी नहीं दी गयी थी. इस बिंदु को छुपाने का प्रयास किया गया. इसके अलावा कई जगहों पर कमी है. इस लिए पूरी रिपोर्ट जेल आइजी के साथ पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




