सड़क पर उतरे मोरचा के लोग

Updated at : 02 Jun 2017 8:26 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर उतरे मोरचा के लोग

एनके और मगध अाम्रपाली जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन सात सूत्री मांग पत्र सौंपा डकरा : सात सूत्री मांगों के समर्थन में एनके एरिया के लगभग सभी ट्रेड यूनियन ने संयुक्त मोरचा के बैनर तले गुरुवार को एनके और मगध अाम्रपाली महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. क्षेत्र के आंदोलनों के इतिहास में मजदूरों […]

विज्ञापन
एनके और मगध अाम्रपाली जीएम कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
सात सूत्री मांग पत्र सौंपा
डकरा : सात सूत्री मांगों के समर्थन में एनके एरिया के लगभग सभी ट्रेड यूनियन ने संयुक्त मोरचा के बैनर तले गुरुवार को एनके और मगध अाम्रपाली महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. क्षेत्र के आंदोलनों के इतिहास में मजदूरों की ऐसी भीड़ कभी-भी किसी धरना-प्रदर्शन नहीं जुटी थी.
यूनियन के सभी नेता और मजदूर एनके महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और यहां धरना पर बैठ गये. चिलचिलाती धूम में भी लोग सड़क पर बैठ गये. जिसके कारण घंटों सड़क जाम रहा. सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ एटक नेता दशरथ विश्वकर्मा और संचालन वरिष्ठ एचएमएस नेता मिथिलेश सिंह ने किया. सभा को ललन सिंह, सीताराम साही, राजन सिंह राजा, गोल्टेन यादव, सुनिल कुमार सिंह, शैलेश कुमार, प्रेम कुमार, अमरभूषण सिंह, कृष्णा चौहान, बलिराम सिंह, डीपी सिंह आदि ने संबोधित किया.
इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी पैदल ही मगध अाम्रपाली महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचे और यहां भी भारत सरकार की मजदूर विरोधी निति के विरोध में जम कर नारेबाजी की. प्रदर्शन के बाद एनके महाप्रबंधक केके मिश्रा और मगध अाम्रपाली महाप्रबंधक एके ठाकुर के नाम सात सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इस अवसर पर बिनोद बिहारी पासवान, विजय बेदिया, राघो चौबे, सुरेंद्र चौहान, अशोक लकड़ा, मुबारक खान सहित सैकड़ों की संख्या में कामगार मौजूद थे.
क्या है मांग पत्र
संयुक्त मोरचा के सात सूत्री मांग में सीएमपीएफ को इपीएफ में विलय करने का विरोध, नौवां वेतन समझौता पूरी तरह लागू करने और 10वां वेतन समझौता जल्द देने, ओटी सीलिंग समाप्त करने और उस पर लगाया प्रतिबंध वापस लेने, 273 कोयला खदानों को बंद करने के निर्णय वापस लेने शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola