एनोस फिर झापा के केंद्रीय अध्यक्ष

Updated at : 09 Jan 2017 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
एनोस फिर झापा के केंद्रीय अध्यक्ष

झारखंड पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन शुरू खूंटी : झारखंड पार्टी का दो दिवसीय महाधिवेशन खूंटी क्लब में रविवार से शुरू हुआ. जिसमें पूर्व मंत्री एनोस एक्का एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गये. महाधिवेशन में पार्टी की पुरानी कमेटी को भंग कर चुनाव कराया गया. जावेदपाशा व मतियस जोजो […]

विज्ञापन
झारखंड पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय महाधिवेशन शुरू
खूंटी : झारखंड पार्टी का दो दिवसीय महाधिवेशन खूंटी क्लब में रविवार से शुरू हुआ. जिसमें पूर्व मंत्री एनोस एक्का एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गये. महाधिवेशन में पार्टी की पुरानी कमेटी को भंग कर चुनाव कराया गया. जावेदपाशा व मतियस जोजो की देखरेख में चुनाव हुआ.
अशोक भगत दूसरी बार प्रधान महासचिव चुने गये, जबकि स्व एनई होरो के पुत्र रिलन होरो को पार्टी का केंद्रीय अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन व स्थानीय नीति के विरोध में और जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करने का प्रस्ताव अधिवेशन में पारित किया गया. इसके पूर्व पार्टी के झंडोत्तोलन व भगवान बिरसा मुंडा और स्व एनई होरो के चित्र पर माल्यार्पण के बाद अधिवेशन की शुरुआत हुई. अधिवेशन में आठ जिलों के 320 डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं.
संचालन समिति, रिकॉर्डिंग समिति के गठन के बाद कार्यवाही शुरू हुई. केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार आदिवासियों-मूलवासियों को जमीन से बेदखल कर उनकी जमीन पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है. कहा कि झामुमो भी आदिवासियों का हितैषी नहीं है. राजनीतिक षड़यंत्र के कारण पार्टी में अंतरविरोध हो गया और एनई होरो हमसे अलग हो गये. इसकी कसक पार्टी को हमेशा रहेगी.
उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर झारखंड पार्टी एकजुट हुई है. उन्होंने कहा कि झारखंडी कौन को हमें पारिभाषित करना है.श्री भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी 1932 के खतियान और 1951 की प्रथम जनगणना रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय नीति चाहती है. पार्टी 2017 को झारखंडी संघर्ष वर्ष के रूप में मनायेगी. पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा ने कहा कि यदि हम एकजुट नहीं हुए तो हमारी पहचान मिट जायेगी. सम्मेलन को रिलन होरो, बद्री प्रसाद साहू, मतियस जोजो, अर्पणा हंस, किरण माला बाड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया.
अधिवेशन में खूंटी, रांची, गुमला, सिमडेगा, गुमला, गिरिडीह, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मौके पर योगेश वर्मा, अरविंद भगत, जावेद पाशा, किरण आइंद, कुलन पतरस आइंद, सुरेश महतो, कृष्णा मांझी, आनंद कोंगाड़ी, अर्पणा हांसदा, सिरिल हंस, फ्रैंकलीन धान, सुगड़ सामुएल, डोडराय सहित कई डेलिगेट्स उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola