ग्रामीणों ने दो घंटे ठप की विद्युत आपूर्ति

Updated at : 08 Jun 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने दो घंटे ठप की विद्युत आपूर्ति

पिपरवार : नियमित बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह अशोक परियोजना स्थित 10 एमवीए बिजली सब स्टेशन का स्विच जबरन ऑफ करा दिया. इससे पिपरवार क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों सहित राय-बचरा कोलियरी की विद्युत आपूर्ति दो घंटे ठप रही. न्यूमंगरदाहा, जोबिया, पाहनटोंगरी, हरगड़ी व बेंती गांवों के लोग तीन दिनों से […]

विज्ञापन
पिपरवार : नियमित बिजली नहीं मिलने से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह अशोक परियोजना स्थित 10 एमवीए बिजली सब स्टेशन का स्विच जबरन ऑफ करा दिया. इससे पिपरवार क्षेत्र की आवासीय कॉलोनियों सहित राय-बचरा कोलियरी की विद्युत आपूर्ति दो घंटे ठप रही. न्यूमंगरदाहा, जोबिया, पाहनटोंगरी, हरगड़ी व बेंती गांवों के लोग तीन दिनों से बिजली की आंख मिचौनी से परेशान थे. शिकायत के बाद भी कोई पहल नहीं की जा रही थी.
सुबह नौ बजे काफी संख्या में ग्रामीण सबस्टेशन पर जुटे. जबरन बिजली कटवा दिया. जानकारी मिलने के बाद विभागीय अधिकारी सबस्टेशन पहुंचे. खराबी डीटी स्विच में थी. नया डीटी स्विच लगाया गया. इसके बाद 11 बजे कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola