भक्तिभाव से होगी पूजा

Updated at : 03 Nov 2013 1:53 AM (IST)
विज्ञापन
भक्तिभाव से होगी पूजा

रंग बिरंगे बल्बों से सजे हैं घर व दुकानें सिल्ली : दीपों का त्योहार दीपावली तीन नवंबर को है. लोगों ने घरों व दुकानों की साफ -सफाई का काम पूरा कर लिया है. अब भगवान गणोश व माता की लक्ष्मी पूजा की तैयारी की जा रही है. लोगों ने अपने-अपने घरों को आकर्षक ढंग से […]

विज्ञापन

रंग बिरंगे बल्बों से सजे हैं घर व दुकानें

सिल्ली : दीपों का त्योहार दीपावली तीन नवंबर को है. लोगों ने घरों व दुकानों की साफ -सफाई का काम पूरा कर लिया है. अब भगवान गणोश व माता की लक्ष्मी पूजा की तैयारी की जा रही है. लोगों ने अपने-अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाया है. दुकानों की भी सजावट की गयी है. दीपों के अलावा रंग बिरंगे बिजली के बल्ब घरों की शोभा बढ़ायेंगे.

तीन नवंबर को पूरा शहर दीपों के प्रकाश व बिजली की रोशनी से जगमग करेगा. दुकानों के बाहर केले के थंब लगाये गये हैं. जम कर आतिशबाजी भी होगी. इधर, दीपावली को लेकर दो नवंबर को बाजार गुलजार रहे. देर शाम तक गणोश लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी होती रही.

खूब बिके दीये व पटाखे: दीपावली को लेकर बाजार में पटाखों की कई दुकानें से सजी हैं. पटाखों की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ लगी है. इनमें बच्चों की संख्या कुछ ज्यादा ही है. हालांकि महंगाई का असर बाजार में दिख रहा है, फिर भी लोगों ने अपनी हैसियत के हिसाब से पटाखों की खरीदारी की.

बाजार में गणोश लक्ष्मी के कैलेंडर के अलावा रंगोली भी विभिन्न तरह के उपलब्ध हैं. पटाखों में चॉकलेट बम, मिरचा बम, आलू बम, अनार, घिरनी व रॉकेट की खूब बिक्री हुई. पटाखों के विक्रेता तिरूपति ट्रेडर्स में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ लगी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola