खूंटी : पैकेटबंद खाना देने के निर्णय को वापस ले सरकार

Updated at : 30 May 2018 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
खूंटी : पैकेटबंद खाना देने के निर्णय को वापस ले सरकार

खूंटी : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ के बैनर तले जिले के स्कूलों के रसोइया और संयोजिकाओं ने मंगलवार को नेताजी चौक से जुलूस निकाला. जुलूस समाहरणालय के सामने पहुंचा, जहां गेट के समक्ष पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिसके बाद उन्होंने वहीं धरना पर बैठ गये. संघ ने अपनी मांग को लेकर […]

विज्ञापन

खूंटी : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ के बैनर तले जिले के स्कूलों के रसोइया और संयोजिकाओं ने मंगलवार को नेताजी चौक से जुलूस निकाला. जुलूस समाहरणालय के सामने पहुंचा, जहां गेट के समक्ष पुलिस ने उन्हें रोक दिया. जिसके बाद उन्होंने वहीं धरना पर बैठ गये. संघ ने अपनी मांग को लेकर डीसी सूरज कुमार को एक ज्ञापन सौंपा. जिले के रसोइया बेरोजगार हो जायेंगे. रसोइया और संयोजिकाओं ने कहा कि स्कूलों के विलय से भी बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा़

उन्होंने केंद्रीयकृत किचन को भी लागू नहीं करने की मांग की़ कहा कि वर्षों से नाममात्र के मानदेय पर काम करने वाली रसोइया-संयोजिका के साथ छलावा किया जा रहा है़ संघ की अध्यक्ष रजनी लुगून ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार नहीं करती है तो वे उग्र आंदोलन करेंगी. मौके पर संजू देवी, अनिता भेंगरा, मरियम ढोढ़राय, नीमी हेरेंज, बेरोनिका तोपनो, मुनिका गुड़िया, गीता देवी, रोजलीन अगाथा, बसंती देवी सहित अन्य उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola