माओवादी बंद: नहीं चलीं बसें

खूंटी. माओवादियों के बंद जिले में असरदार रहा. क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही, वहीं खूंटी से अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नहीं चलीं. इससे आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबी दूरी की बसों के नहीं चलने से लोग गंतव्य तक नहीं जा सके. यात्रियों ने छोटे वाहनों का सहारा […]
खूंटी. माओवादियों के बंद जिले में असरदार रहा. क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रही, वहीं खूंटी से अन्य कई जगहों के लिए यात्री बसें नहीं चलीं. इससे आमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. लंबी दूरी की बसों के नहीं चलने से लोग गंतव्य तक नहीं जा सके. यात्रियों ने छोटे वाहनों का सहारा लिया. सुरक्षा के बाबत पुलिस की क्षेत्र में सघन गश्त पूरे दिन जारी थी.
सोनाहातू. माओवादियों का झारखंड बंद सोनाहातू और राहे प्रखंड में असरदार रहा. बंद को लेकर बुंडू, राहे, सिल्ली और बुंडू-सोनाहातू तक चलने वाली यात्री वाहन नहीं चले. वाहनों का परिचालन नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हुई. बाजार पूरी तरह बंद रहा. बंद को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




