पीएम से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द बनाने की मांग

जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष जीत दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के नाम डीसी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया.
जामताड़ा. जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष जीत दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के नाम डीसी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश में विस्फोट जनसंख्या जैसी भीषण समस्या रोकना जरूरी है. इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाय. जनसंख्या पर अंकुश लगाने में एक पल की भी देरी भारत को नहीं करना चाहिए. बढ़ती जनसंख्या भारतीय संस्कृति के लिए विघटनकारी साबित हो सकता है. भारत जनसंख्या में धार्मिक संतुलन के कारण विघटन के दंश का प्रत्यक्ष भुक्तभोगी है. पूर्व के सरकारों की तुष्टीकरण की नीति के चलते अब फिर से वैसी ही परिस्थितियां बन रही है. कहा कि विभिन्न सामाजिक वर्गाें के बीच जनसंख्या का अनुपात वर्तमान अनुपात के अनुसार बनाए रखने के उद्देश्य से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की आवश्यकता है. इस मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन करीब 11 वर्षाें से हजारों छोटी-बड़ी सभा से लेकर धरना-प्रदर्शन, सांसद संवाद, राष्ट्रपति से भेंट कर राष्ट्रीयव्यापी अभियान चला रहा है. मौके पर संजय परशुरामका आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




