गरीबों को मरवाना चाहती है भाजपा सरकार : इरफान

Published at :10 Oct 2016 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को मरवाना चाहती है भाजपा सरकार : इरफान

जामताड़ा : स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों के साथ प्रशासन की बैठक हुई. वहां वे भी मौजूद थे. कई मामलों पर सहमति नहीं बन पायी है. झारखंड में भाजपा सरकार गरीबों को मरवाना चाहती है. मिन्हाज का आरोप इतना ही था कि उसने वाट्सएप पर पोस्ट किया था. यदि वह कानूनन […]

विज्ञापन

जामताड़ा : स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि ग्रामीणों के साथ प्रशासन की बैठक हुई. वहां वे भी मौजूद थे. कई मामलों पर सहमति नहीं बन पायी है. झारखंड में भाजपा सरकार गरीबों को मरवाना चाहती है. मिन्हाज का आरोप इतना ही था कि उसने वाट्सएप पर पोस्ट किया था. यदि वह कानूनन गलत था तो उसपर कानूनन कार्रवाई की जा सकती थी.

लेकिन जिस कदर उसे पुलिस द्वारा पीटा गया वह कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है. आज उसका पूरा परिवार बिखर गया है. सीएम ने मामले को संज्ञान में लिया है उन्होंने दो लाख मुआवजे की घोषणा भी कर दी है. 14 अक्तूबर को सीएस राजबाला वर्मा भी आ रहीं हैं. विधायक ने कहा बैठक में हजारों की संख्या में ग्रामीण जमा थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola