अपवर्जन को लेकर बीडीओ ने की ग्रामसभा

नाला : पंचायत निर्वाचन 2015 के लिए वार्डो में अपवर्जन हेतु बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कास्ता पंचायत अंतर्गत सरबेदिया मंडल टोला तथा दास टोला वार्ड संख्या तीन क् अपवर्जन हेतु बैठक की. इस दौरान भेलाबेड़िया अंश दासटोला तथा सरबेदिया अंशर मंडल टोला में ग्रामसभा हुई. ग्रामसभा के माध्यम से सरबेदिया मंडलटोला […]
नाला : पंचायत निर्वाचन 2015 के लिए वार्डो में अपवर्जन हेतु बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कास्ता पंचायत अंतर्गत सरबेदिया मंडल टोला तथा दास टोला वार्ड संख्या तीन क् अपवर्जन हेतु बैठक की. इस दौरान भेलाबेड़िया अंश दासटोला तथा सरबेदिया अंशर मंडल टोला में ग्रामसभा हुई.
ग्रामसभा के माध्यम से सरबेदिया मंडलटोला में एसटी शून्य होने की पुष्टि हुई. जबकि दासटोला में अंतिम निर्णय नहीं हो सका. बीडीओ ने प्रादेशिक निर्वाचन नियमावली के हवाला देते हुए कहा कि दासटोला में जांचोपरांत अगली कार्रवाई की जायेगी.
इस अवसर पर उपप्रमुख बिमलकांत घोष, जेएसएस अनिल कुमार, वार्ड सदस्य धरम कोडा, बीएलओ रूपाली खां, पंचायत सचिव शिशु धीवर, सलीम जहांगीर, परिमल मंडल, शांतिमय मंडल, सुबल मंडल, स्वाधीन घोष, आशिष बाउरी, श्याम बाउरी, मुखिया प्रतिनिधि शेख मुस्ताक, पंस प्रतिनिधि सुकेन बाउरी, राकेश बाउरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




