हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने ली मतदान की शपथ

कुंडहित . प्रखंड परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन बीडीओ अरविंद ओझा द्वारा किया गया. श्री ओझा ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मचारियों तथा जनता से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि मतदान से ही बुनियादी सुविधा के साथ-साथ सभी समस्याओं का निदान हो सकता है. उपस्थित सभी लोगों […]
कुंडहित . प्रखंड परिसर में मतदाता जागरूकता को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन बीडीओ अरविंद ओझा द्वारा किया गया. श्री ओझा ने उपस्थित सभी पदाधिकारी, कर्मचारियों तथा जनता से निर्भिक होकर मतदान करने की अपील की. कहा कि मतदान से ही बुनियादी सुविधा के साथ-साथ सभी समस्याओं का निदान हो सकता है.
उपस्थित सभी लोगों को उन्होंने मतदान की शपथ दिलायी. इसके बाद सभी को हस्ताक्षर करवाया. अभियान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, थाना प्रभारी सतीश चंद्र चौधरी, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविकाएं, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










