आरोपी अफसर अली प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया जामताड़ा
Updated at : 22 Feb 2020 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी सह सांसद परनीत कौर से 23 लाख रुपये ठगी करने वाले आरोपी अफसर अली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर साइबर थाना की पुलिस टीम शुक्रवार को जामताड़ा पहुंची. शनिवार को जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में उक्त साइबर ठग को पेश किया जायेगा. गौरतलब है कि अब तक […]
विज्ञापन
जामताड़ा : पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी सह सांसद परनीत कौर से 23 लाख रुपये ठगी करने वाले आरोपी अफसर अली को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर साइबर थाना की पुलिस टीम शुक्रवार को जामताड़ा पहुंची. शनिवार को जामताड़ा व्यवहार न्यायालय में उक्त साइबर ठग को पेश किया जायेगा. गौरतलब है कि अब तक साइबर अपराध के मामले में जामताड़ा से गिरफ्तारी होती थी, लेकिन पहली बार किसी अन्य प्रांत के साइबर अपराधी की पेशी जामताड़ा कोर्ट में होनी है.
बता दें कि अफसर अली और करमाटांड़ निवासी अताउल की किसी जेल में दोस्ती हुई थी. इसके बाद दोनों ने मिल कर साइबर ठगी का एक संगठित गिरोह खड़ा कर लिया. अफसर अली पंजाब में मंडी गोविंदगढ़ का रहनेवाला है. वह अताउल समेत जामताड़ा के अन्य साइबर अपराधियों को फर्जी सिम व बैंक अकाउंट मुहैया कराता था. साथ ही पंजाब में रहकर साइबर ठगी की रकम को ठिकाना लगाता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




