जामताड़ा में दर्जनों पेड़ उखड़े शहरवासियों ने कहा : जब तक बिजली बहाल नहीं हो जाती धरना पर बैठे रहेंगे

Updated at : 11 Oct 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा में दर्जनों पेड़ उखड़े शहरवासियों ने कहा : जब तक बिजली बहाल नहीं हो जाती धरना पर बैठे रहेंगे

जामताड़ा : तेज हवा व मूसलाधार बारिश के बाद शहर की बिजली 18 घंटे से कटी रहने के कारण स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और दुमका रोड स्थित बिजली कार्यालय पहुंच कर धरना पर बैठ गये. लोगों का कहना था कि विभाग की लापरवाही के कारण शहर की बिजली प्रभावित हुई है. कहा कि जब […]

विज्ञापन

जामताड़ा : तेज हवा व मूसलाधार बारिश के बाद शहर की बिजली 18 घंटे से कटी रहने के कारण स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और दुमका रोड स्थित बिजली कार्यालय पहुंच कर धरना पर बैठ गये. लोगों का कहना था कि विभाग की लापरवाही के कारण शहर की बिजली प्रभावित हुई है. कहा कि जब विभाग को मालूम था कि बिजली मिस्त्री को चार माह से मानदेय नहीं मिला है,

तो पहले से कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया. कहा, अब मिस्त्री के हड़ताल पर चले जाने से शहर में बिजली कैसे बहाल होगी ? इसे लेकर लोग धरना पर तब तक डटे रहने की बात कही जब तक की बिजली पुन: बहाल नहीं हो जाती. धरना पर सत्यजीत मिश्रा, महावीर सरावरी, अनूप पांडे, बाबू मुखर्जी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola