लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश

Updated at : 17 Jul 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश

नारायणपुर : जामताड़ा पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी सिंह ने नारायणपुर थाना में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर थाना प्रभारी के साथ बैठक की. इस दौरान थाना के विभिन्न कांडों की समीक्षा की तथा जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि कांडों के निष्पादन में कोताही नहीं चलेगी. कोताही करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई […]

विज्ञापन

नारायणपुर : जामताड़ा पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी सिंह ने नारायणपुर थाना में लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर थाना प्रभारी के साथ बैठक की. इस दौरान थाना के विभिन्न कांडों की समीक्षा की तथा जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि कांडों के निष्पादन में कोताही नहीं चलेगी. कोताही करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई तय है.

थाना क्षेत्र में लगातार गस्ती को बढ़ाने का निर्देश दिया. कहा कि नारायणपुर क्षेत्र में कई प्रकार के अपराधिक घटना को अंजाम देनेवाली जगह है. इसलिए अपराधियों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया. मौके पर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद, जगत प्रसाद सिंह, कमला कांत सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola