एसडीओ से गोलमुरी में सार्वजनिक जमीन का अतिक्रमण रोकने की मांग

Updated:
विज्ञापन

गोलमुरी टुइलाडुंगरी स्थित कलगीधर स्कूल के समीप सार्वजनिक जमीन का अतिक्रमण रोकने की मांग स्थानीय लोगों ने एसडीओ से की है.

विज्ञापन

जमशेदपुर . गोलमुरी टुइलाडुंगरी स्थित कलगीधर स्कूल के समीप सार्वजनिक जमीन के अतिक्रमण रोकने की मांग स्थानीय लोगों ने एसडीओ से की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मामले की शिकायत पूर्व में किये जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी के कोर्ट ने जमशेदपुर सीओ को 30 अप्रैल को रिपोर्ट समर्पित करने और अवैध निर्माण को अविलंब रोकने का निर्देश गोलमुरी थाना को दिया था. बावजूद स्कूल के सामने पार्क के लिए निर्धारित जमीन का अतिक्रमण किया जा रहा है. पूर्व में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्कूल प्रबंधक कमेटी ने विरोध जताया था. पूर्व प्रधान जसबीर सिंह का कहना है कि अतिक्रमण की शिकायत करने पर उन्हें धमकी मिल रही है कि वे इस मामले से हट जाये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola