30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सरकार की पोल खोलेंगे नीतीश और बाबूलाल

एग्रिको मैदान में 11 को झािवमो की सभा जमशेदपुर : 11 जून को एग्रिको मैदान में आयोजित झाविमो की रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूू लाल मरांडी संबोधित करेंगे. रैली में सरकार की नीति, 86 बस्तियों के मालिकाना अौर पूरे राज्य में शराबबंदी की मांग पर राज्य सरकार […]

एग्रिको मैदान में 11 को झािवमो की सभा

जमशेदपुर : 11 जून को एग्रिको मैदान में आयोजित झाविमो की रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूू लाल मरांडी संबोधित करेंगे. रैली में सरकार की नीति, 86 बस्तियों के मालिकाना अौर पूरे राज्य में शराबबंदी की मांग पर राज्य सरकार का पोल खोला जायेगा. झाविमो के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने साकची स्थित धालभूम क्लब में पार्टी की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही. अभय सिंह ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर गयी है.
किसानों की बात कहने वाले झाविमो नेता को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया. अभय सिंह ने कहा कि रैली में सरकार की दमनात्मक नीति का खुलासा किया जायेगा. रैली के लिए उन्होंने तीनों जिला के अध्यक्षों को जिला कार्य समिति की बैठक करने का निर्देश दिया. सभी कार्यकर्ताअों को क्षेत्र में रैली की तैयारी में जुट जाने कहा गया.
झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि महारैली एेतिहासिक होगी अौर सरकार के तीन साल की विफलताअों का पोल खोल कार्यक्रम चलाया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता कर रहे जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा कि 86 बस्ती मालिकाना हक, शराब बंदी की मांग वाली इस महारैली में सरकार के तीन साल के विकास की पोल खोली जायेगी. 1 जून से शहर में तोरणद्वार, झंडा लगाया जायेगा. बैठक में बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय अध्यक्ष जटा शंकर पांडेय,
कला संस्कृति प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक वाजपेयी, सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष शंभू मंडल, जमशेदपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष मो इकबाल, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य राहुल सिंह, सूर्यकांत झा, ललन चौहान, राजू सरदार, बीएन सिंह आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें