क्षेत्रीय पीएफ कमिश्नर 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची आम बगान स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के पीएफ कमिश्नर-2 संदीप सीजर टाेप्पाे काे रांची से आयी सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार काे 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की टीम ने संदीप सीजर टाेप्पाे से उनके कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : साकची आम बगान स्थित क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के पीएफ कमिश्नर-2 संदीप सीजर टाेप्पाे काे रांची से आयी सीबीआइ की टीम ने शुक्रवार काे 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. सीबीआइ की टीम ने संदीप सीजर टाेप्पाे से उनके कार्यालय में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर रांची ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीबीआइ ने एक फाइल, कंप्यूटर, प्रिंटर, लैपटॉप आैर हार्ड डिस्क समेत कुछ जरूरी कागजात भी जब्त किये हैं. सीबीआइ की आठ सदस्यीय टीम ने यह छापेमारी की. सीबीआइ ने इस मामले में बीएसएनएल के दाे कर्मचारियाें काे गवाह बनाया है. गिरफ्तारी की सूचना पीएफ कमिश्नर-1 काे दी गयी. उन्हें कंपनी के खिलाफ पूर्वाग्रह से ग्रसित हाेकर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola