आज कई इलाकों में ठप रहेगी बिजली

जमशेदपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को कई शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्य के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी. मानगो डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते पटमदा ग्रामीण, डिमना लेक एरिया, कूली […]
जमशेदपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को कई शहर के कई इलाकों में मरम्मत कार्य के कारण तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.
मानगो डिवीजन के कार्यपालक अभियंता विशाल कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मरम्मत कार्य के चलते पटमदा ग्रामीण, डिमना लेक एरिया, कूली रोड, आजाद मैरेज हॉल, नूर कॉलोनी, आजादनगर घाना, चेपापुल, गुलाब बाग सहित अन्य इलाके में बिजली सप्लाई ठप रहेगी.
वहीं, दूसरी ओर मंगलवार की सुबह नौ बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक डालियों की छंटनी की जायेगी. इस दौरान स्टेशन रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, गुदडी बाजार, पुरानी बस्ती, महतो पाड़ा रोड, रेलवे फाटक व ईदगाह मैदान में बिजली आपूर्ति नहीं रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




