चीजों को जानें, परखें और फिर प्रयोग में लायें : अंशु

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साइबर क्राइम से निबटने की दी गयी तकनीकी जानकारी जमशेदपुर : अधूरी जानकारी अक्सर परेशानी में डाल देती है, इसलिए चीजों को पहले समझें और उसके बाद उपयोग करें, वरना डिलीट कर दें. मंगलवार को बिष्टुपुर थाने के सेमिनार हॉल में साइबर क्राइम से निबटने के लिए आयोजित कार्यशाला में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन […]

विज्ञापन

साइबर क्राइम से निबटने की दी गयी तकनीकी जानकारी

विज्ञापन

जमशेदपुर : अधूरी जानकारी अक्सर परेशानी में डाल देती है, इसलिए चीजों को पहले समझें और उसके बाद उपयोग करें, वरना डिलीट कर दें. मंगलवार को बिष्टुपुर थाने के सेमिनार हॉल में साइबर क्राइम से निबटने के लिए आयोजित कार्यशाला में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के प्रोड्क्शन इंजीनियर अंशु सिंह ने यह जानकारी दी.

साइबर क्राइम से निबटने आैर उस पर अंकुश लगाने की तकनीक भी उन्होंने बतायी. साइबर एक्सपर्ट तुहिन चक्रवर्ती ने बताया कि बिना मतलब कोई भी एप डाउनलोड न करें. एप के माध्यम से भी साइबर क्राइम के केस सामने आ रहे है. ऐसे में लोग एप को मोबाइल में डाउनलोड करते है और उसमें मांगी गयी जानकारी अपलोड कर देते है.

इससे साइबर अपराधियाें को आसान मौका मिल जाता कार्यशाला में फेसबुक क्राइम, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम क्राइम और सोशल मीडिया के जरिए होने वाले साइबर अपराध से निबटने के लिए कई अहम जानकारियां दी गयी. कार्यशाला में पुलिस अफसरों ने अनुसंधान में आने वाली परेशानियों को लेकर सवाल भी किया. कार्यशाला में एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि साइबर थाना में बेहतर कार्य हो रहा है. हमें और मेहनत की जरूरत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola