जमशेदपुर : डीएलइडी अकाउंट हैक कर भरा फॉर्म क्लर्क सस्पेंड, शिक्षक को शो-कॉज

संदीप सावर्ण, जमशेदपुर : एनआइओएस की ओर से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) करवाने के नाम पर पड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है. हैकरों ने प्राइवेट स्कूलों के अकाउंट को हैक कर स्कूल के कोड से कई फर्जी शिक्षकों का फॉर्म भर दिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब लोयोला हिंदी स्कूल […]
संदीप सावर्ण, जमशेदपुर : एनआइओएस की ओर से डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) करवाने के नाम पर पड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है. हैकरों ने प्राइवेट स्कूलों के अकाउंट को हैक कर स्कूल के कोड से कई फर्जी शिक्षकों का फॉर्म भर दिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब लोयोला हिंदी स्कूल के प्रिंसिपल दयानिधि विशोई को एनआइअोएस की अोर से उन सभी शिक्षकों की सूची भेजी गयी, जिन्हें डीएलइडी करने के लिए चुना गया, लेकिन इस सूची में दो ऐसे शिक्षकों का नाम भी शामिल था, जिनका स्कूल से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था.
लेकिन स्कूल कोड में उन्हें स्कूल का शिक्षक होना बता कर उनका फॉर्म भर दिया गया था. इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच के बाद पाया गया कि स्कूल के कोड को हैक कर लिया गया था अौर फर्जी तरीके से दो शिक्षकों को स्कूल से आवेदन करवाया गया है. अब स्कूल प्रबंधन द्वारा इस मामले की जानकारी एनआइअोएस रीजनल सेंटर के साथ ही जिला शिक्षा विभाग को भी लिखित रूप से दी गयी है. साथ ही उक्त दोनों फर्जी शिक्षकों के आवेदन को रद्द करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




