जमशेदपुर : 10,367 कर्मियों के भरोसे होगा लोकसभा चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 7:11 AM
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार 10,367 कर्मचारी लगाये जायेंगे. इसमें पीपीवैट मशीन के कारण सभी 1885 बूथों पर एक-एक अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती की जायेगी. पहले एक बूथ पर चार कर्मी लगाये जाते थे, अब पांच लगेंगे. इस बार ग्रामीण बैंक समेत अबतक चुनाव में छूटे हुए सरकारी अौर […]
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में पूर्वी सिंहभूम जिले में इस बार 10,367 कर्मचारी लगाये जायेंगे. इसमें पीपीवैट मशीन के कारण सभी 1885 बूथों पर एक-एक अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती की जायेगी. पहले एक बूथ पर चार कर्मी लगाये जाते थे, अब पांच लगेंगे.
इस बार ग्रामीण बैंक समेत अबतक चुनाव में छूटे हुए सरकारी अौर गैर सरकारी विभागों के अलावा उपक्रमों में तैनात पदाधिकारी व कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त किया जायेगा. पहले प्रत्येक बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी के अलावा पोलिंग पार्टी 1, पोलिंग पार्टी 2, व पोलिंग 3 कुल चार कर्मचारियों की तैनाती होती थी. लेकिन अब पांच की तैनाती होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










