एंबुलेंस के लिए भटकते रहे परिजन, चालक ने मांगा एक हजार, टेंपो से ले जाना पड़ा शव

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने बुधवार को हंगामा किया. मृतक के परिजनों का कहना है कि शव ले जाने के लिए एंबुलेंस चालकों ने एक हजार रुपये की मांग की थी. सोनारी राम मंदिर के समीप रहने वाले मृतक के परिजन संतोष […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में शव ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने बुधवार को हंगामा किया. मृतक के परिजनों का कहना है कि शव ले जाने के लिए एंबुलेंस चालकों ने एक हजार रुपये की मांग की थी. सोनारी राम मंदिर के समीप रहने वाले मृतक के परिजन संतोष साव ने बताया कि सरस्वती देवी को बुधवार की सुबह तबीयत बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल लाया गया था.
यहां इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गयी. संतोषी के शरीर में खून नहीं बन रहा था और उसे मलेरिया व टायफाइड की शिकायत हो गयी थी.
शव ले जाने के लिए उन लोगों ने एंबुलेंस की मांग की. डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल उपाधीक्षक के पास भेज दिया. वहां से उपाधीक्षक ने उन्हें एंबुलेंस ऑफिस भेज दिया. यहां आने पर एंबुलेंस चालकों ने बताया कि शव को ले जाने के लिए यहां से एंबुलेंस नहीं मिलता है. चालकों ने कहा कि एक हजार रुपये देने पर एंबुलेंस मिल जायेगा. एंबुलेंस नहीं मिलने पर वे लोग टेंपो से शव ले जा रहे है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola