जमशेदपुर : हत्या के बाद पांच दिन से सड़क पर पड़ा है शव, दो आरोपियों को ग्रामीणों ने बांध कर रखा है

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : गुदड़ी थानांतर्गत बांदू के काटाबाड़ी टोला में जिरगा लुगुन (35) की गांव के ही दो युवकों ने धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी. जिरगा का शव पांच दिनों से सड़क पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी दोनों युवकों बासु व जयपाल को बांध कर रखा है. घटना बीते मंगलवार […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : गुदड़ी थानांतर्गत बांदू के काटाबाड़ी टोला में जिरगा लुगुन (35) की गांव के ही दो युवकों ने धारदार हथियार से गला रेत हत्या कर दी. जिरगा का शव पांच दिनों से सड़क पड़ा हुआ है. ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी दोनों युवकों बासु व जयपाल को बांध कर रखा है. घटना बीते मंगलवार की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंगलवार की शाम में जिरगा बांदू स्थित काटाबाड़ी टोला में अपने घर के बाहर बैठा था. इसी दौरान गांव के दो युवक बासु व जयपाल आये और जिरगा की धारदार हथियार से गला रेत दी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग गये. ग्रामीणों ने बाद में उन्हें पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया. इसके बाद शनिवार को ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola