मारपीट का सच जानने पहुंचे एसपी, दोनों के लिये गये बयान

जिलाध्यक्ष मिले एसएसपी से, थानेदार पर कार्रवाई की मांग : . उलीडीह प्रकरण मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी अनूप बिरथरे से मिला. घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करने के अलावा पूरे प्रकरण में उलीडीह थाना प्रभारी मुकेश चौधरी की भूमिका को गैर जिम्मेदार बताया. कहा […]
जिलाध्यक्ष मिले एसएसपी से, थानेदार पर कार्रवाई की मांग : . उलीडीह प्रकरण मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी अनूप बिरथरे से मिला. घटनाक्रम की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करने के अलावा पूरे प्रकरण में उलीडीह थाना प्रभारी मुकेश चौधरी की भूमिका को गैर जिम्मेदार बताया. कहा गया कि मामूली बात पर इतना बड़ा विवाद के पीछे कारण को तलाशा जाये और थानेदार की भूमिका की जांच हो.
यह मामला थानेदार के स्तर से सुलझाया जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया. एसएसपी अनूप बिरथरे ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में टीम गठित की गयी है. टीम में पटमदा डीएसपी विजय महतो तथा सीसीआर डीएसपी सुधीर कुमार भी शामिल हैं. इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा परिवार के सदस्यों के बीच के विवाद को जल्द ही निपटा लिया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, खेमलाल चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, मुकुल मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, हरेंद्र पांडेय, विकास सिंह, ललन द्विवेदी, हलधर नारायण साह, भूपेंद्र सिंह, बारी मुर्मू, चंद्रशेखर गुप्ता, राकेश कुमार सिंह,नीरू सिंह, काजू सांडिल, राकेश सिंह, अमरेंद्र पासवान, पवन राय, पंकज सिन्हा, कृष्णा भूषण त्रिवेदी समेत कई नेता मौजदू थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




