पशु तस्करी का मास्टरमाइंड अमजद मलिक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 9:05 PM
चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड से मवेशियों की तस्करी करने वाला मास्टरमाइंड अमजद मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि मवेशी तस्करी का मास्टरमाइंड अमजद मलिक चौपारण थाना में 6 मामले में नामजद अभियुक्त है. जिसमें कांड संख्या 185/18, 272/18, 295/18, 20/19, 172/19, 201/19 नामजद है अमजद. […]
चौपारण : प्रखंड के जीटी रोड से मवेशियों की तस्करी करने वाला मास्टरमाइंड अमजद मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी मनीष कुमार ने बताया कि मवेशी तस्करी का मास्टरमाइंड अमजद मलिक चौपारण थाना में 6 मामले में नामजद अभियुक्त है.
जिसमें कांड संख्या 185/18, 272/18, 295/18, 20/19, 172/19, 201/19 नामजद है अमजद. जिसे पुलिस को तलाश थी. डीएसपी ने बताया कि चौपारण के अलावा अमजद पर बरही, बरकट्ठा एवं गोरहर थाना में भी नामजद अभियुक्त के रूप में मामला दर्ज है.
उन्होंने कहा कि लंबे समय से अमजद पुलिस के गिरफ्त से फरार चल रहा था. प्रभारी नितिन कुमार सिंह एवं एएसआई सूरज कुमार मोदी ने बताया कि अमजद मलिक पिता नसीम खान ग्राम हैसला थाना बगोदर, जिला गिरिडीह का रहने वाला है. गिरफ्तार अमजद का नेटवर्क प्रतिबंधित मवेशी तस्करी के कारोबार में बिहार,युपी,झारखंड के अलावा बंगाल से जुड़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










