कार्यक्रम: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उठी आवाज, संगठन की मजबूती हमारा उद्देश्य

Published at :10 Aug 2017 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उठी आवाज, संगठन की मजबूती हमारा उद्देश्य

टाटीझरिया: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक पैराडाइज रेस्टोरेंट, टाटीझरिया में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने की, जबकि संचालन महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश से नियुक्त जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साव, जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष कशीलाल अग्रवाल, पूर्व सांसद महावीरलाल विश्वकर्मा, प्रदेश संयोजक भाजपा […]

विज्ञापन
टाटीझरिया: भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक पैराडाइज रेस्टोरेंट, टाटीझरिया में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने की, जबकि संचालन महामंत्री विपिन कुमार सिन्हा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश से नियुक्त जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साव, जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष कशीलाल अग्रवाल, पूर्व सांसद महावीरलाल विश्वकर्मा, प्रदेश संयोजक भाजपा मीडिया सेल सांवरमल अग्रवाल, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार लाल, शिवशंकर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा, जिला महिला मोरचा अध्यक्ष माला तिर्की, जिला महामंत्री योगेंद्र साव, अर्जुन साव, परमेश्वर साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया.
ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की बदौलत नतमस्तक है. संगठन में किसी प्रकार की परेशानी का मिल बैठकर उसका निदान करें. हमें 2019 में भी प्रचंड बहुमत से राज्य और देश में फिर से सरकार बनाना है. इसी संकल्प के साथ हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय विस्तार योजना में लगे.

जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्य समिति सदस्य काशीलाल अग्रवाल ने एक कहानी के माध्यम से कार्यकर्तायों और नेतायों को मिलकर काम करने की प्रेरणा दी. पूर्व सांसद महावीरलाल विश्वकर्मा ने कहा कि हमें संघर्ष करके आगे बढ़ना होगा. मांडू विधानसभा स्तरीय सांसद प्रतिनिधि कुमार महेश सिंह ने सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के कार्यों को जन-जन तक ले जाने की अपील की. प्रदेश पिछड़ी जाति मोरचा अध्यक्ष अमरदीप यादव ने कहा कि हमें जिला से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर पर भाजपा संगठन को सुदृढ़ बनाने की जरूरत है. प्रदेश मिडिया सेल के संयोजक सांवरमल अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ता और नेता सरकार की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें. राजकुमार लाल, शिवशंकर गुप्ता व लोकनाथ महतो ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया.

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूखान, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि टाटीझरिया मिथिलेश पाठक, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश पति सिंह, डोमन प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, रंजीत सिंह, उपेंद्र पांडेय, राजू यादव, शैलेश सिंह, अजय सिंह, महेश अग्रवाल, प्रकाश कुमार, बजरंगी साव, गंगा कसेरा, दशरथ नारायण सिंह, पिंगला देवी, संगीता देवी, बिजुल देवी, भानुमति पासवान, प्रियंवदा, बद्री नारायण सिंह, उदय सिन्हा, काली साव, जीतन यादव, क्यूम अंसारी, राजेश यादव, रंजीत तिवारी सेवा साव, अमरेश सिंह, कौलेश्वर मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola