नाबालिगों को वाहन देकर उनके जीवन से खिलवाड़ न करें अभिभावक : डीटीओ

नाबालिगों को वाहन देकर उनके जीवन से खिलवाड़ न करें अभिभावक : डीटीओ

गुमला. जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में सोमवार को शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया गया. दुंदुरिया बस स्टैंड और डीएवी मोड़ पर हुई कार्रवाई में न केवल व्यावसायिक वाहनों पर नकेल कसी गयी. बल्कि नाबालिग स्कूली बच्चों को वाहन चलाते हुए पकड़े जाने पर सख्त कदम उठाये गये. चेकिंग के दौरान डीएवी मोड़ के पास कई स्कूली छात्र बिना लाइसेंस और हेलमेट के तेज रफ्तार में बाइक व स्कूटी चलाते पाये गये. डीटीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया. पकड़े गये छात्रों के अभिभावकों को मौके पर बुलाया गया. डीटीओ ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा कि नाबालिगों को वाहन देना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि उनके जीवन के साथ खिलवाड़ भी है. इस पूरी कार्रवाई के दौरान 35,000 रुपये का चालान काटा गया. इसके बाद दुंदुरिया बस स्टैंड पर बसों की सघन जांच की गयी. इसमें कई बसों में अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट-एड बॉक्स गायब थे. फिटनेस, परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने पर सख्त हिदायत दी गयी. जांच में पकड़ी गयी कुछ गाड़ियों को पहली गलती मान कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया, ताकि वे जल्द से जल्द अपने दस्तावेज और सुरक्षा मानक पूरे कर सकें. चालान काटने के साथ ही डीटीओ ने बस चालकों और खलासियों के लिए एक जागरूकता क्लास ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >