पालकोट. प्रखंड प्रमुख सोनी लकड़ा के नेतृत्व में पालकोट के बंगरू व कुरा गांव की महिला किसानों ने झारखंड कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर सिंचाई व सड़क की समस्या को दूर करने की मांग की है. प्रमुख सोनी लकड़ा व महिला मंडल पालकोट की अध्यक्ष सुसेना लकड़ा ने बताया कि बंगरू पंचायत के खास बंगरू में सिंचाई सुविधा के लिए लिफ्ट इरिगेशन व 100 केवी का सोलर प्लांट लगाया गया है.
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
यदि उसे सुचारू रूप से उपयोगी बनाया जाये तो किसानों को कृषि कार्यों में काफी सुविधा होगी. जिससे किसानों के आय बढ़ेगी और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. वहीं कुरा गांव में सड़क के अभाव में प्रभावित हो रही मछली पालन की समस्या से मंत्री महोदया को अवगत कराया और समस्याओं के समाधान का मांग किया. प्रमुख सोनी लकड़ा ने बताया कि मंत्री महोदया द्वारा विभागीय अधिकारियों को गांव भेजकर जांच करवाने का आश्वासन दिया है.
ये भी पढ़ें: गुमला में बारिश से आमजन परेशान लेकिन किसानों के चेहरे खिले
समस्या दूर होने से किसानों को मिलेगा लाभ
समस्याओं के निदान होने पर क्षेत्र के किसान लाभान्वित होंगे. मंत्री से मुलाकात करने वालों में जेएसएलपीएस कार्यालय पालकोट से हेमंत, प्रमोद, महिला मंडल की दीदी तेरसा मिंज, लोथेल केरकेट्टा, सरनिमा एक्का, सुशील लकड़ा, सुशील उरांव, प्रदीप बड़ाईक व सिस ई प्रखंड के उप प्रमुख निलेश उरांव व अन्य लोग शामिल थे.
ये भी पढ़ें: छह सूत्री मांगों को लेकर सेविकाओं ने दिया धरना, पीएम के नाम उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र
