चार दिन से बिजली नहीं विरोध में किया रोड जाम

Published at :18 May 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिन से बिजली नहीं विरोध में किया रोड जाम

सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक जाम रखा सिसई (गुमला) : सिसई प्रखंड में चार दिनों से बिजली नहीं है. इससे नाराज प्रखंड के लोग बुधवार की सुबह सड़क पर उतर आये. उन्होंने प्रखंड कार्यालय व मेन रोड चौराहा के समीप एनएच 43 जाम कर विरोध जताया. नौ बजे से अपराह्न एक बजे […]

विज्ञापन
सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक जाम रखा
सिसई (गुमला) : सिसई प्रखंड में चार दिनों से बिजली नहीं है. इससे नाराज प्रखंड के लोग बुधवार की सुबह सड़क पर उतर आये. उन्होंने प्रखंड कार्यालय व मेन रोड चौराहा के समीप एनएच 43 जाम कर विरोध जताया. नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक जाम रहा. लोग नियमित बिजली की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना मिलने पर एसडीओ केके राजहंस व बीडीओ मनोरंजन कुमार ने जाम कर रहे लोगों से बातचीत की और विद्युत अधिकारियों को सूचना दी.
अधिकारियों ने शीघ्र आपूर्ति में सुधार का आश्वासन दिया. इसके बाद लोग शांत हुए और जाम हटा लिया गया. इससे पूर्व मेन रोड में लगे जाम को हटाने के लिए बीडीओ व थानेदार अजय ठाकुर ने लोगों से बातचीत की, लेकिन वे जाम हटाने को तैयार नहीं हुए. वे बिजली विभाग के अधिकारियों व विधायक को बुलाने की बात पर अड़े थे. इसके बाद डीएसपी इंद्रमणि चौधरी व एसडीओ केके राजहंस दल बल के साथ जाम स्थल पहुंचे और बातचीत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola