पूर्व मुखिया को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

Published at :05 Oct 2016 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया को बंधक बनाया, पुलिस ने छुड़ाया

महादनिया टोंगरी में पत्थर तोड़ने से ग्रामीण आक्रोशित थे. कामडारा(गुमला) : कामडारा प्रखंड की टुरूंडू पंचायत स्थित डुमरटोली गांव के महादनिया टोंगरी में पत्थर तोड़ने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया चंपा कोंगाड़ी व उसके सहयोगी रामविलास गोव को घेर लिया और बंधक बना लिया. मामला गंभीर होते देख बीडीओ सुजाता कुजूर व थानेदार […]

विज्ञापन
महादनिया टोंगरी में पत्थर तोड़ने से ग्रामीण आक्रोशित थे.
कामडारा(गुमला) : कामडारा प्रखंड की टुरूंडू पंचायत स्थित डुमरटोली गांव के महादनिया टोंगरी में पत्थर तोड़ने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया चंपा कोंगाड़ी व उसके सहयोगी रामविलास गोव को घेर लिया और बंधक बना लिया. मामला गंभीर होते देख बीडीओ सुजाता कुजूर व थानेदार नरेश प्रसाद सिन्हा पुलिस बल के साथ पहुंचे और दोनों को मुक्त कराया. इस मामले को लेकर गांव में अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की.
ग्रामीणों का कहना था कि पत्थर तोड़ने से क्षेत्र में अशांति फैलेगी. बिना अनुमति का पत्थर तोड़ा जा रहा है. ग्रामीणों ने पत्थर उत्खनन स्थल से ड्रिल मशीन हटाने की मांग की है. मौके पर प्रमुख भलेरिया टोपनो, मुखिया सुनील सुरीन, रीता, शंकर साहू, दीपक, सुनीता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola