रायडीह में बकरीद पर्व मनाया गया

Published at :14 Sep 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
रायडीह में बकरीद पर्व मनाया गया

रायडीह : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों व मसजिदों में नमाज अदायगी के बाद मुसलिम धर्मावलंबियों ने एक-दूसरे को गले लगा कर त्योहार की बधाई दी. प्रखंड के सुरसांग, महुआटोली, बरगीडांड, कांसीर व पतराटोली के ईदगाहों में नमाज की अदायगी की […]

विज्ञापन
रायडीह : प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड के विभिन्न ईदगाहों व मसजिदों में नमाज अदायगी के बाद मुसलिम धर्मावलंबियों ने एक-दूसरे को गले लगा कर त्योहार की बधाई दी. प्रखंड के सुरसांग, महुआटोली, बरगीडांड, कांसीर व पतराटोली के ईदगाहों में नमाज की अदायगी की गयी. रायडीह ईदगाह के मौलाना सरफुल हक अशर्फी ने नमाज अदायगी करायी. मौके पर सदर शाहिद मल्लिक, जहीरउद्दीन हबीबी, कुर्बान राय, अब्दुल सत्तार राय, नाजीम खान, लालो राय, शमीम राय व आफताब आलम सहित सैकड़ों मुसलिम धर्मावलंबी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola