खीराखाड़ में डायरिया से दो दर्जन लोग पीड़ित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Sep 2016 7:03 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मछली के मरने के डर से कुआं में ब्लीचिंग नहीं डाला दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत, कई पीड़ित गांव में कैंप कर इलाज कर रही है स्वास्थ्य टीम रायडीह : रायडीह प्रखंड मुख्यालय से दो किमी दूर स्थित खीराखाड़ गांव में डायरिया के प्रकोप से दो दर्जन लोग पीड़ित हैं. […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मछली के मरने के डर से कुआं में ब्लीचिंग नहीं डाला
दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत, कई पीड़ित
गांव में कैंप कर इलाज कर रही है स्वास्थ्य टीम
रायडीह : रायडीह प्रखंड मुख्यालय से दो किमी दूर स्थित खीराखाड़ गांव में डायरिया के प्रकोप से दो दर्जन लोग पीड़ित हैं. गांव के नकुल सिंह (50) व गंदूरा उरांव (65) की मौत डायरिया से हो चुकी है. डायरिया की सूचना मिलने पर मंगलवार की देर शाम प्रभात खबर प्रतिनिधि ने गांव जाकर लोगों की स्थिति की जानकारी ली. गांव में गंदगी का अंबार पाया गया.
पेयजल का प्रयोग कुअां से होता है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने गांव के कुआें में ब्लीचिंग डालने के लिए उपलब्ध कराया था, लेकिन ग्रामीणों ने कुआं में मछली होने के कारण ब्लीचिंग से मछली मरने के कारण उसका उपयोग नहीं किया. गाैरतलब हो कि गांव के कृष्णा सिंह, सुगंती देवी, फुलमनी देवी, शिवानी कुमारी रामकेश्वर सिंह, सोमरा सिंह, कुंती देवी व मानती देवी 10 दिन पूर्व ही डायरिया का इलाज करा कर गांव लौटे थे.
उसी कुआं का पानी पीने के कारण पुन: डायरिया की चपेट में आ गये हैं. सभी को फिर से अस्पताल में भरती कराया गया है. समाचार लिखे जाने तक डायरिया से पीड़ित तीन मरीज अस्पताल में भरती है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशुतोष तिग्गा ने कहा कि अज्ञानता की कमी के कारण गांव में फिर से डायरिया फैल गयी है. स्वास्थ्य टीम गांव में कैंप कर इलाज कर रही है. तीन दिनों तक कैंप कर गंभीर मरीज को अस्पताल भेजेगी आैर दवा का वितरण कर इलाज करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










