गुमला : अधेड़ से गैंगरेप एक आरोपी की पिटाई

Published at :13 Jul 2016 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : अधेड़ से गैंगरेप एक आरोपी की पिटाई

गुमला : गुमला शहर से सटे फसिया पंचायत की 40 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसमें एक आरोपी उमेश गोप को ग्रामीणों ने जम कर पीटा है. उसकी स्थिति गंभीर है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर इलाज करा रही है. दो अन्य आरोपी […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर से सटे फसिया पंचायत की 40 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसमें एक आरोपी उमेश गोप को ग्रामीणों ने जम कर पीटा है. उसकी स्थिति गंभीर है. पुलिस उसे गिरफ्तार कर इलाज करा रही है. दो अन्य आरोपी अज्ञात हैं.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि छह जुलाई को करौंदी रथ मेला था. उस दिन शाम को गांव का उमेश व उसके दो साथी महिला के घर पहुंचे. तीनों ने उससे कहा, मां आज मेला है.
चलिये मिठाई खिलाते हैं. जैसे ही वह घर से बाहर निकली. युवकों ने उसका मुंह दबा दिया और तालाब किनारे ले गये. इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया. एक घंटे बाद पीड़िता जब घर पहुंची, तो देखा कि उसका पति शराब पीकर सोया है. लोकलाज के कारण उसने आपबीती किसी को नहीं बतायी.
12 जुलाई को जब रांची में पढ़ाई कर रहा उसका बेटा घर आया तो पीड़िता ने उसे आपबीती बता दी. इसके बाद मंगलवार को मुखिया के नेतृत्व में पंचायत की बैठक हुई. बैठक में आरोपी उमेश को बुलाया गया. जब उसने दुष्कर्म की बात स्वीकारी तो लोगों ने उसकी जम कर पिटाई की.
देर रात आरोपी को अस्पताल में भरती कराया गया. मंगलवार की शाम को ही पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर उससे दो अन्य युवकों के बारे में पूछताछ कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola