किसान का गला रेता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jul 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला के दीपाटोली गांव में गला रेत कर एक किसान की हत्या कर दी़ किसान मेला देखने गया था़ मेला देख कर लौटने के क्रम में उसकी हत्या कर दी गयी़ हत्या से पहले उसे डंडे से पीटा गया़ किसान का शव एक खेत में मिला़ गुमला : गुमला शहर से पांच किमी दूर दीपाटोली […]
विज्ञापन
गुमला के दीपाटोली गांव में गला रेत कर एक किसान की हत्या कर दी़ किसान मेला देखने गया था़ मेला देख कर लौटने के क्रम में उसकी हत्या कर दी गयी़ हत्या से पहले उसे डंडे से पीटा गया़ किसान का शव एक खेत में मिला़
गुमला : गुमला शहर से पांच किमी दूर दीपाटोली गांव में बुधवार की देर रात अपराधियों ने डोमनडीह निवासी कृषक सुकरा सिंह (55) की हत्या कर दी.
अपराधियों ने सुकरा को पहले डंडा से मारा, फिर चाकू से गला रेत दिया. घटना स्थल पर अपराधियों की एक जोड़ी चप्पल मिली है. हत्या के पीछे आपसी विवाद बताया जा रहा है.
ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह शव देखा. इसके बाद समाज सेवी सकलदीप सिंह ने पुलिस को हत्या की सूचना दी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस के प्रथम अनुसंधान से पता चला है कि डीपाटोली गांव के युवकों ने सुकरा की हत्या की है. गांव से सभी युवक फरार हैं. सकलदीप सिंह ने बताया कि सुकरा की पत्नी का 15 साल पहले निधन हो गया है. सुकरा की कोई संतान नहीं है. वह घर में अकेला रहता था. बुधवार को वह मेला देखने गया था. इसके बाद उसकी हत्या हो गयी.
दौड़ा-दौड़ा कर मारा
दीपाटोली गांव के कमल के खेत से सुकरा का शव मिला है. घटना स्थल खेत में कई स्थानों पर घसीटे जाने के निशान हैं. पुलिस के अनुसार, संभवत: सुकरा को अपराधियों ने मारने के लिए दौड़ाया होगा़ इसके बाद खेत मेंं उसे मारा गया है. मारे जाने से पूर्व सुकरा अपने बचाव में अपराधियों के साथ उलझ भी होगा़ पुलिस को शक है कि शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर लड़ाई हुई होगी, इसके बाद उसे मार दिया गया.
पुलिस के शुरुआती अनुसंधान में लगता है कि आपसी विवाद में हत्या हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्यारे जल्द पकड़े जायेंगे.
राकेश कुमार, थाना प्रभारी, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










