जर्जर भवन से कभी भी हो सकता है हादसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jun 2016 6:49 AM (IST)
विज्ञापन

चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के महेशपुर गांव स्थित आदिम जनजाति आवासीय स्कूल का भवन जजर्र हो गया है. भवन की छत टूट कर गिर रही है. यहां कभी भी हादसा हो सकता है. मंगलवार को पीएम 15 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य मोजेश बाखला ने डीसी श्रवण साय को आवेदन सौंप कर स्कूल की स्थिति से […]
विज्ञापन
चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के महेशपुर गांव स्थित आदिम जनजाति आवासीय स्कूल का भवन जजर्र हो गया है. भवन की छत टूट कर गिर रही है. यहां कभी भी हादसा हो सकता है. मंगलवार को पीएम 15 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य मोजेश बाखला ने डीसी श्रवण साय को आवेदन सौंप कर स्कूल की स्थिति से अवगत कराया. स्कूल का फोटो भी उपलब्ध कराया है. मोजेश ने कहा कि स्कूल के निरीक्षण के क्रम में देखा कि भवन की स्थिति काफी खराब है.
यहां 100 असुर जनजाति के बच्चे पढ़ते हैं. पढ़ाई भी ठीक ढंग से नहीं होती है. इन बच्चों के भविष्य पर सवालिया निशान लगा हुआ है. समस्या सुनने के बाद डीसी ने जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार से आवासीय स्कूल की स्थिति के बारे में जानकारी ली. श्री कुमार ने बताया कि युवा मंथन संस्था द्वारा आवासीय स्कूल का संचालन किया जा रहा है. लंबे समय से भवन की मरम्मत नहीं होने के कारण भवन जजर्र हो गया है. इस पर डीसी ने डीडब्ल्यूओ से जिले के सभी आवासीय स्कूलों की मरम्मत कराने के लिए कहा है. इसके लिए विभाग को पत्र लिखने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










