प्रत्याशियों ने लगाया जोर

Published at :10 Dec 2015 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्याशियों ने लगाया जोर

प्रत्याशियों ने लगाया जोर कैरो/लोहरदगा. पंचायत चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक पहुंच रही है प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील वोटरों से कर रहे हैं. जिला परिषद के चुनाव में दूसरी बार चुनाव लड़ रही पूनम मिंज अपने पहले कार्यकाल में किये कार्यो का उदाहरण देकर लोगाें से वोट देने […]

विज्ञापन

प्रत्याशियों ने लगाया जोर कैरो/लोहरदगा. पंचायत चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक पहुंच रही है प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील वोटरों से कर रहे हैं. जिला परिषद के चुनाव में दूसरी बार चुनाव लड़ रही पूनम मिंज अपने पहले कार्यकाल में किये कार्यो का उदाहरण देकर लोगाें से वोट देने की अपील कर रही है. उसका कहना है कि इस बार यदि यहां की जनता मुझे जिला परिषद भेजेगी तो मैं कैरो क्षेत्र का विकास करूंगी. जिप सदस्य पद के प्रत्याशी सुखी भगत का कहना है कि कैरो की जनता एक बार मौका दे तो मैं कैरो को विकसित प्रखंड बनाने का काम करूंगी. कैरो पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी फुलमनिया उराइंन का कहना है कि कैरो का विकास हर जाति, धर्म को साथ लेकर करेंगे. कहा कि कैरो प्रखंड बस्ती होने के बावजूद यहां का विकास नहीं हुआ है. लोग बीपीएल एवं लाल कार्ड के लिए परेशान हैं. मै उनके समस्याओं का निदान करूंगी. कैरो पंचायत से पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशी जमील अंसारी का कहना है कि कैरो में सामाजिक समरसता के साथ कैरो का चहुंमूखी विकास मेरा इरादा है. देश सेवा के बाद मैं इसी उद्देश्य से समाज सेवा करने के इरादे से चुनाव मैदान में आया हूं. कहा कि पेयजल, वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन, इंदिरा आवास दिलाने के साथ-साथ विकलांगों को मदद पहुंचाने का काम करूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola