टेंपो पलटने से एक की मौत, 10 घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jul 2015 2:08 AM
विज्ञापन
पालकोट बाजार से बंगरू जा रही थी टेंपो पालकोट : पालकोट थाना क्षेत्र के रक्तपानी के समीप सवारियों से भरी टेंपो बीच सड़क पर पलट गयी. इस हादसे में टेंपो में सवार दस लोग घायल हो गये. जबकि सोमारी खड़ियाइन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सोमारी की मौत के बाद सभी सवारी व […]
विज्ञापन
पालकोट बाजार से बंगरू जा रही थी टेंपो
पालकोट : पालकोट थाना क्षेत्र के रक्तपानी के समीप सवारियों से भरी टेंपो बीच सड़क पर पलट गयी. इस हादसे में टेंपो में सवार दस लोग घायल हो गये. जबकि सोमारी खड़ियाइन की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सोमारी की मौत के बाद सभी सवारी व टेंपो चालक वहां से भाग गया.
घायल भी भाग कर निजी क्लिनिकों में जांच करा रहे हैं. घटना की सूचना पर थाना से एएसआइ बिगु राम पहुंचे. उन्होंने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि टेंपो को जब्त कर लिया है. सोमारी की मौत की सूचना पर उसका बेटा निर्मल टेटे पहुंचा. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सोमवार को पालकोट में बाजार लगा था. सभी लोग टेंपो से पालकोट बाजार से बंगरू गांव लौट रहे थे. तभी चालक का संतुलन खोने से हादसा हुआ. मृतका व सभी घायल बंगरू गांव के रहनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










