सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला में दो अलग-अलग हादसे में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. पहली घटना में सदर थाना क्षेत्र के कारी टांगर के समीप सड़क हादसे में लुथेरान हाइस्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र भैया राम उरांव (16) की मौत हो गयी. भैया राम उरांव बरिसा के कुंबाटोली […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला में दो अलग-अलग हादसे में एक छात्र की मौत हो गयी, जबकि एक युवक घायल हो गया. पहली घटना में सदर थाना क्षेत्र के कारी टांगर के समीप सड़क हादसे में लुथेरान हाइस्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र भैया राम उरांव (16) की मौत हो गयी. भैया राम उरांव बरिसा के कुंबाटोली के रंथू उरांव का पुत्र है. भैयाराम गुरुवार को अपने बाइक से गुमला की ओर आ रहा था. कारी टांगर के समीप पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकरायी. जिसमें उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

वहीं दूसरी घटना में नेशनल हाइवे सिसई रोड स्थित गांधी नगर के समीप शाम 3.55 बजे सड़क हादसे में एक युवक बाल-बाल बच गया. रांची की ओर से गुमला आ रही एक यात्री बस वासिल को ठोकर मारते हुए बस स्टैंड की ओर भाग निकला. युवक डुमरटोली निवासी मतियस तिर्की का पुत्र वासिल तिर्की (26) है.

वासिल को गंभीरावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला में भरती कराया गया है. वासिल के चेहरे और पैर में गंभीर चोट लगी है. जानकारी के अनुसार वासिल अपने बाइक (जेएच 07डी 4361) पर किसी काम से मेन रोड गया हुआ था. काम कर वापस डुमरटोली लौटने के दौरान विपरीत दिशा से तेजी से आ रही एक सवारी गाड़ी उसे ठोकर मारते हुए निकल गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सवारी गाड़ी मंत्री बस था. बस की रफ्तार काफी तेज थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola