27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके ::::: रक्षाबंधन प्रेम, शांति व विश्व बंधुत्व का संदेश देता है : शांति बहन

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रक्षाबंधन पर्व मनाया गया.लोगों ने बुराई को छोड़ अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.7 गुम 1 में रक्षा सूत्र बांधती शांति बहनप्रतिनिधि, गुमलाप्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र गुमला में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया. सेवा केंद्र की बहनों ने उपस्थित सभी लोगों को आत्म […]

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रक्षाबंधन पर्व मनाया गया.लोगों ने बुराई को छोड़ अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.7 गुम 1 में रक्षा सूत्र बांधती शांति बहनप्रतिनिधि, गुमलाप्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र गुमला में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया. सेवा केंद्र की बहनों ने उपस्थित सभी लोगों को आत्म स्मृति स्वरूप कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर मुंह मीठा कराया. इस अवसर पर बुराई का त्याग कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया. केंद्र की संचालिका शांति बहन ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी. बताया कि रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार है. यह पर्व समस्त मानवता के प्रति प्रेम, शांति और विश्व बंधुत्व का संदेश देता है. इस पर्व को पुण्य प्रदायक पर्व अथवा विषतोड़क पर्व भी कहा जाता है. वर्तमान परिवेश ने मानवीय मूल्यों के पतन से सामाजिक व्यवस्था तथा एकता के सूत्र को तोड़ कर रख दिया है. मानव मनोविकारों के वशीभूत हो चुका है. बुराइयों से रक्षा करने तथा दैवीय गुणों को धारण करने का संकल्प ही इस पर्व का आध्यात्मिक उद्देश्य है. एक ईश्वर पिता के संतान होने के नाते आत्म स्वरूप में सब भाई-भाई हैं. यह भावना ही हमें स्नेह और भाईचारे के सूत्र में बांध सकती है. मौके पर बहन रेखा, बबीता, सुनीता, अमरमणि, आशा, शीला, कुसुम, सहदेव महतो, पवन अग्रवाल, विनय, मनोज, कृष्णा, सूर्य नारायण सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें