पानी संकट को लेकर जेएनडी का महाधरना 28 को

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2019 12:51 AM

विज्ञापन

गुमला : झारखंड नवनिर्माण दल जिला समिति गुमला की ओर से 28 मई को डीसी कार्यालय के समक्ष महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें पेयजल संकट व किसानों द्वारा लैंपस में बेचे गये धान का पैसा दिलाने के मामले को जोरदार तरीके से उठाया जायेगा. ये बातें जिला संयोजक विजय सिंह ने कही. […]

विज्ञापन

गुमला : झारखंड नवनिर्माण दल जिला समिति गुमला की ओर से 28 मई को डीसी कार्यालय के समक्ष महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें पेयजल संकट व किसानों द्वारा लैंपस में बेचे गये धान का पैसा दिलाने के मामले को जोरदार तरीके से उठाया जायेगा.

ये बातें जिला संयोजक विजय सिंह ने कही. उन्होंने बताया कि घाघरा के चामा, लपसर के आंगनबाड़ी केंद्र के पास चापानल खराब होने के कारण बच्चे दूषित पानी पीने को विवश हैं. वहीं मॉडल गांव झरगांव में 10 में सात चापानल खराब है. जल संकट से गांव व शहर के लोग जूझ रहे है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola